Add To collaction

Tanha raah ka raahi

ज़हन में छाई खूबसूरत है,
उसकी अंगड़ाई खूबसूरत है!

सुर्ख़ दुल्हन के जोड़े में वो
मेरा   हरजाई खूबसूरत है।

आँचल से परे एक मूरत है,
और  इन्तेहाई खूबसूरत है।

तेरी वफ़ा का ज़िक्र ही क्या,
तेरी  बेवफ़ाई खूबसूरत हैं।

बाते नैन-नक़्श के बारे में,
सुनी    सुनाई खूबसूरत हैं।

'तनहा' उसके रुख़ से फ़िज़ा,
 जगमगाई खूबसूरत हैं।

तारिक़ अज़ीम 'तनहा'

   18
3 Comments

Seema Priyadarshini sahay

23-May-2022 12:24 AM

बेहतरीन

Reply

Neelam josi

22-May-2022 12:47 PM

👏👌🙏🏻

Reply

Manzar Ansari

22-May-2022 11:38 AM

बहुत खूब

Reply